उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में उपायुक्त सभाकक्ष में सीएसआर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी इश्तियाक अहमद और डीपीओ पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से सीएसआर मद से क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।