हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल की पहल रंग लाई, चरही के यूपी मोड़ पर कार्य शुरू
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बीते दिनों लोकसभा सत्र के क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख ब्लैक स्पॉट की जानकारी दी थी और तत्काल इन ब्लैक स्पॉट पर कार्य करने का आग्रह किया था । इस मामले के पहुंचते ही इस पर पहल शुरू हो गया। चरही के यूपी मोड़ में युद्धस्तर पर काम चल रहा है।