कसिया: खलवापट्टी में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव खलवापट्टी के सरेह में गन्ने के खेत के पास स्थित पेड़ पर फंदे से लटकता युवक का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पहुँची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा विधिक कार्रवाई कर रही। तुर्कपट्टी पुलिस के अनुसार मृतक युवक का पहचान लक्की गिरी निवासी बेनिभार थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई है।