कोंडागांव: किसान की बेटियों ने रचा इतिहास, 95% से अधिक अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग ने किया सम्मान
कोंडागांव जिले के ग्राम बारदा में रविवार को प्रतिभा का सम्मान देखने को मिला।जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग ने गांव पहुंचकर कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा से मुलाकात की।सुनीता राठौर ने 95.16% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया,उनकी बड़ी बहन यशोदा राठौर ने 12 वी में 90.8% अंक अर्जित कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है