वाराणसी जीआरपी का सराहनीय कार्य, 230 खोए हुए मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे वाराणसी जीआरपी पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए विभिन्न जनपदों से यात्रा के दौरान गुम हुए 230 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को वापस सौंपे हैं। जीआरपी की इस बड़ी सफलता से मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी साफ़ देखने को मिली।