रतनी फरीदपुर: डीहुरी गांव से इश्तिहार वारंटी राम इकबाल यादव गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी
परसबिगहा थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय से प्राप्त इश्तिहार के आधार पर वारंटी अभियुक्त राम इकबाल यादव (42), पिता चनेसर यादव, निवासी डिहूरी, थाना परसबिगहा, जिला जहानाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।