हरदा: गेहूं खरीदी से अवैध माइनिंग तक सख्त हुए मंत्री सारंग, जिला विकास समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
Harda, Harda | May 11, 2026 हरदा। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने आज 11 मई शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में कोई भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए और किसानों को उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।