कोरांव: कोरांव में निकाली गई जय भीम शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया, रत्योरा से निकली यात्रा का कोरांव में समापन
कोरांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले सोमवार को जय भीम शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा रत्योरा बाजार से शुरू होकर कोरांव बाजार में समाप्त हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा पिछले वर्षों की तरह ही आयोजित की गई थी। इसमें चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ट्रैक्टर और पैदल लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।