ऊंचाहार: तिवारीपुर तिराहे के निकट रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर तिवारीपुर तिराहे के निकट शुक्रवार की शाम, रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई, घटना में बाइक सवार शिवप्रताप निवासी रायपुर सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।बाइक सवार को गम्भीर चोटें आई है।