ब्रह्मपुर: रामगढ़ के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, अम्बेडकर जयंती पर पति संग घर लौट रही थी, बच्चा भी जख्मी
आरा-बक्सर फोरलेन पर रामगढ़ के समीप मंगलवार की सुबह 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र घायल हो गए। मृतका की पहचान नीतू कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति विनीत कुमार और 10 वर्षीय बेटे के साथ कार से गाजीपुर से पटना जा रही थी।