लोहरदगा: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के काटने से दो लोगों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
लोहरदगा जिला के अलग अलग थाना क्षेत्र में सांप काटने से दो लोग गंभीर हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। पहली घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के कोरांबे पतराटोली टोली गांव की है। जहां एक किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद किशोरी की स्थिति गंभीर हो गई। घर वालों को इसकी जानकारी हुई