नौबस्ता से रामादेवी जाने वाली रोड पर रजनी हॉस्पिटल के सामने 2 ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ट्रक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे मौके पर काफी लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस से तत्काल जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू किया।