टाटगढ़: बंजारी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर, 22 विभागों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Tatgarh, Ajmer | Jul 6, 2026 ग्राम पंचायत बंजारी में राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर के तहत बहु-विभागीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर प्रभारी रोनक डंगारा ने बताया कि राजस्व विभाग ने 3 आबादी पट्टे, 5 नाम शुद्धिकरण किया।