बिजनौर: मंडावर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ़ अंडा को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 29, 2024 बिजनौर जनपद की मंडावर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे अभिषेक उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है। अभिषेक अपने चार साथियों के साथ मंडावर क्षेत्र में स्थित आम के बाग़ में जाकर कैफ नाम के एक युवक के साथ मारपीट करके फरार हो गया था। इस मामले में तीन अभियुक्त अभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।