सरदारशहर: सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर जलभराव से हालात बिगड़े, व्यापारियों में नाराजगी
सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हालात गंभीर हो गए हैं। नालियों के अभाव में कॉलोनियों और दुकानों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे जगह-जगह जलभराव और सड़क क्षति की स्थिति बन गई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।