पंचकूला: पंचकूला सेक्टर 14 किसान मंडी से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला जिला में वाहन चोरी होने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ताजा मामला पंचकूला की किसान मंडी से एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल चोरी होने का सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जोगेंद्र सिंह राठी ने बताया है कि वह सब्जी लेने के लिए किसान मंडी गया था जब मंडी से सब्जी लेकर वापस अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल वहा से चोरी हो गई थी।