पंचकूला: रेलवे पुल कालका के नजदीक दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, मामला हुआ दर्ज
कालका में रेलवे पुल के पास दुकान से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आज सामने आया है। कालका पुलिस थाना में पुलिस ने जटवाड़ गांव के रहने वाले हेमराज की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया है की मोटरसाइकिल नंबर HR 04F 7632 को कोई अज्ञात चोर दुकान के आगे से चोरी कर ले गया हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।