झालरापाटन: सुकेत में युवक की समृद्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से किया इंकार
झालावाड़ के सुकेत कस्बे में सोमवार सुबह एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस एसआरजी हॉस्पिटल पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।