राजापाकर: राजापाकर पश्चिमी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में 23वां बोनस वितरण समारोह आयोजित
बुधवार को 2:00 बजे दिन से आयोजित बोनस वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया उर्मिला देवी उपस्थित हुई। जिन्हें समिति के सचिव सीताराम प्रसाद सिंह द्वारा फूल माला अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में वर्ष 2021-22 एवं 22 23 का बोनस वितरण किया गया। बोनस के रूप में किसानों को नगद राशि तथा एक केन दिया गया।