चकरनगर: ईद-उल-अजहा पर भाईचारे का संदेश गूंजा, नगला चौप मस्जिद में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।ब्लाक के नगला चौप गांव स्थित मस्जिद में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी।शाम 5बजे तक लोग मिलते रहे।