पीरो: नगरी रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग, दर्जनों किसानों का पुआल जलकर हुआ राख
Piro, Bhojpur | Apr 28, 2026 नगरी गांव स्थित रेलवे स्टेशन के समीप अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास रखे दर्जनों किसानों के पुआल को अपनी चपेट में ले लिया और सब जलकर राख हो गया। मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब बताया गया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद कृष्ण यादव ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी।