कांके: रांची के जगन्नाथपुर चौक पर कार और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2024 रांची स्थित जगन्नाथपुर चौक के पास देर रात करीब 11 बजे कार और बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बुलेट मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।