कांके: पिठौरिया में अपराधी सजाउद्दीन अंसारी और उसके गिरोह के दो अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 पिठौरिया स्थित अपराधी सजाउद्दीन अंसारी और उसके गिरोह के दो अपराधियों के घर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। बता दें कि अपराधी सजाउद्दीन अंसारी दर्जनों कांड में आरोपी है। अपराधी सजाउद्दीन अंसारी ने बीते दिन रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया था।