तुरकौलिया: जहरीली शराब पीकर बीमार व्यक्ति की चार दिन बाद हुई मृत्यु, पांच पुत्रियों का रोकर बुरा हाल
जहरीली शराब पीकर बीमार व्यक्ति की चार दिन बाद इलाज के दौरान हुई मृत्यु, पांच पुत्रियों का रोकर बुरा हाल। मृत व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा के 45 वर्षीय लड्डू साह के रूप में हुई है। मंगलवार शव पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया। बता दे कि तुरकौलिया व रघुनाथपुर में जहरीली शराब पीकर अब तक दस लोगो की मृत्यु हो गई है। तस्कर के खिलाफ कारवाई जारी।