अजीतमल: दिल्ली से घर लौट रहे चिटकापुर निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, जीजा गंभीर घायल
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर निवासी एक युवक की आगरा में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। भगवान टॉकीज आगरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। चिटकापुर