गोह: गोह पशु चिकित्सालय में डॉक्टर के न रहने से लोग परेशान
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में डाक्टर के नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को शिकायत है कि इस अस्पताल में सप्ताह में केवल तीन दिन ही डाक्टर उपलब्ध रहते हैं। जबकि बाकी दिनों में इमरजेंसी सेवा भी पूरी तरह ठप रहती है। जानकारी के अनुसार गोह पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. नवल किशोर सिंह सप