कन्नौज: कपूरापुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया
कन्नौज के कपूरपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार को विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालयों पर मोटरसाइकिल ना देने के कारण मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।