गोरखपुर: बालापार कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के छत का प्लास्टर गिरने से पढ़ाई कर रहा छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल
चिलुआताल थाना क्षेत्र के बालापार कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे के छत का प्लास्टर गिर जाने से एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए गुरु गोरक्षनाथ विश्व विद्यालय लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।उक्त जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे प्राप्त हुआ है