दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर चौकी अंतर्गत कोईलसा बीएमसीटी मार्ग पर शनिवार दोपहर गिट्टी लदा ट्रेलर गड्ढे में गिरने से स्टीयरिंग फेल होने पर पलट गया। चालक उत्तम यादव ने कूदकर जान बचाई, जबकि खलासी भी सुरक्षित रहा। चालक ने बताया कि स्टीयरिंग में पहले से खराबी थी, जिसकी जानकारी मालिक को दी गई थी। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।