बिथान: गांगो महतो ने ज़मीन दान कर पेश की मिसाल, सखवा का बंद अस्पताल अब होगा शुरू
बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव में दशकों से बंद पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब फिर से चालू होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गांव के समाजसेवी गांगो महतो द्वारा अस्पताल तक सड़क निर्माण के लिए अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान करने के बाद यह रास्ता साफ हुआ है। उनके इस सराहनीय पहल से पंचायत के हजारों लोगों को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधा मिलने