बिहारीगंज: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बिहारीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बिहारीगंज में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष गौरव मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जताई। 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इसे विकास और सुशासन की दिशा में बड़ा कदम बताया।