बिंदकी: सरकंडी गांव में हुई मारपीट में दो लोग घायल, सीएचसी से किया गया रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के सरकंडी गांव में मारपीट हो गई। एक पक्ष से गिरजा शंकर उम्र 35 वर्ष व दूसरी पक्ष से मनमोहन उम्र 25 वर्ष घायल हो गए। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की रात 9 बजे भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मनमोहन मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है उसने गिरजा शंकर को लाठी मार कर घायल कर दिया। जिस पर मनमोहन के साथ भी मारपीट की गई।