महागामा: घर के सामने टहल रहे युवक को बाइक चालक ने ठोकर मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी, घायल को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर।
सड़क दुर्घटना में निर्मल कुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों एवं पुलिस के द्वारा रेफरल अस्पताल में महागामा पहुंचाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है घायल युवक अपने घर धर्मोडीह में दरवाजे पर टहल रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे घायल हो गया।