बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला बक्शीपुर से थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी को रविवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जेजेबी कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था जिसके अनुपालन में उसे गिरफ्तार का न्यायालय रवाना कर दिया गया है।