बुढ़ार: केशवाही में शादी का झांसा देकर महिला का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ार थाना अंतर्गत चौकी केशवाही पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अनूपपुर जिले के पसला गांव से पकड़ा। आरोपी पर धमकी देने और दूसरी शादी करने का भी आरोप है। शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस ने खुलसा किया है।