फतेेहपुर: फतेहपुर CHC में CMO ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी; कई सुधारात्मक निर्देश जारी
बाराबंकी के फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।