इस्लामनगर अलीगंज: धर्मपुर के पास लावारिस बुलेट बाइक बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को 6 बजे एक लावारिस बुलेट बाइक बरामद की। ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि बाइक काफी समय से सड़क किनारे पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बाइक के मालिक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।