सत्तर कटैया: पटोरी गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
पटोरी गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी गांव से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।