सत्तर कटैया: पुरीख में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चाकू लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुरीख में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। मारपीट के दौरान हुये चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी। जख्मी युवक को सहरसा में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष द्वारा बिहरा थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके आलोक में छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।