सत्तर कटैया: रहुआ के पास बिहरा थाना पुलिस ने एक ई रिक्शा पर बोरी में रखे लगभग सौ लीटर देसी शराब को किया जब्त, की जा रही है कार्रवाई
रहुआ के पास बिहरा थाना पुलिस ने एक ई रिक्शा पर बोड़ी में रखे लगभग सौ लीटर देसी शराब को जब्त किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर ई रिक्शा पर रखे देसी शराब को जब्त किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ई रिक्शा एवं देसी शराब जब्त करने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।