उदवंत नगर: घोड़पोखर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर धारदार हथियार से अधेड़ को किया जख्मी, फायरिंग का भी आरोप
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव में बुधवार की देर शाम पूर्व के विवाद को लेकर धारदार हथियार से मार अधेड़ को जख्मी कर दिया गया। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव निवासी बबन यादव के 45 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव है। इधर, जख्मी के बेटे सनोज कुमार ने बताया कि गांव के