गिरिडीह: टुंडी के ठेठा टांड़ गांव निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टुंडी थाना क्षेत्र के ठेठा टांड़ गांव निवासी राजकुमार तुरी , पिता आजाद तुरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे गिरिडीह सदर अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया जाता है कि बुधवार को राजकुमार अपने दो साथियों के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिरिडीह से वापस अपने घर ठेठा टांड़ लौट रहा था।