पटियाली: थाना पुलिस ने 2 गांवों से 5 लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने दो गांवों से पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस द्वारा ग्राम नगला मोहन से धर्मेंद्र पुत्र किशोरी लाल, ग्राम मुड़िया नगला गंगपुर से दलवीर पुत्र मुलायम सिंह, नीरज पुत्र फतेह सिंह, रवेंद्र पुत्र किशनपाल व प्रदीप पुत्र वीरेंद्र को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।