बेलदौर: बेलदौर आईटी भवन में जनता दरबार का आयोजन, 13 मामलों का निपटारा
बेलदौर प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार की शाम चार बजे तक आयोजित जनता दरबार में सुनवाई के बाद पुराने तेरह मामले का निष्पादन कर दिया गया, जबकि नए आए सात मामले को पंजीकृत कर दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया। जनता दरबार में मामले की सुनवाई सीओ अमित कुमार ने की, जबकि इस कार्य में सीओ को राजस्व