बांका: व्यवहार न्यायालय में नशा मुक्ति दिवस पर सामूहिक शपथ, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प
Banka, Banka | Jun 27, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में नशा मुक्ति दिवस सक्रियता से शनिवार की सुबह 11 बजे मनाया गया। इस दौरान डीएलएसए अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के निर्देश पर प्राधिकार की सचिव सपना रानी के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा सभी कोर्ट के पेशकार,पैनल अधिवक्ता को शपथ दिलाया गया।