महाराणा प्रताप शौर्य, स्वाभिमान, स्वाधीनता के जीवंत प्रतीक-नरेन्द्र सिंह तोमर
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह
----
सतना 21 जून 2026/विधानसभा अध्यक्ष श्री Narendra Singh Tomar ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता न करना ही महाराणा प्रताप की सबसे बड़ी विशेषता थी। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वाेपरि है और इसके लिए किसी भी प्रकार का त्याग छोटा नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर रविवार को #सतना के टाउन हॉल में रायल राजपूत संगठन द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमरपाटन डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। यदि युवा उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्र प्रेम को अपने जीवन में उतारें, तो देश और समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम वनवास काल के बाद अयोध्या लौटने पर ही मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम कहलाये। इसी प्रकार महाराणा प्रताप का संघर्ष और हल्दीघाटी का युद्ध उन्होंने अपने लिए नहीं लडा, महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दिल्ली के मुगल शासकों से लोहा लिया। महाराणा प्रताप वे योद्धा थे। जिनसे अकबर ने भी कभी सीधे लडने की हिम्मत नहीं जुटा पाये। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग्य व्यक्ति का निर्माण करना एक कठिन प्रक्रिया है। सभी लोग कोशिश करें कि नौजवान की ऐसी टोली तैयार हो जो उस तत्व की खोज कर अपने आप को योग्य बनाये और सेना, व्यापार, सुरक्षा किसी भी क्षेत्र में जाकर प्रेरणा के स्त्रोत बने। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक अच्छे वंशज वहीं होते है जो अपनी विरासत को संजोये रखते हुए आने वाली पीढी को सुरक्षित रूप से सौप कर जाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक अमरपाटन डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप को बप्पा रावल से प्रेरणा मिली और उनके वंशज के रूप में शासकों के तौर पर महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान, स्वाधीनता, देशभक्ति और शौर्य का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र सिंह, अभय सिंह रोली, धर्मेन्द्र सिंह बराज, रायल राजपूत संगठन के नीरज सिंह, संजीव सिंह सहित बडी संख्या में गणमान्य और सामाजिक व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके पूर्व हवाई पट्टी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य शौर्य यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसका समापन टाउन हाल कार्यक्रम स्थल पर किया गया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
37 views | Satna, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026