सावर: बोगला के पास नाकाबंदी तोड़कर भागी कार को सदर पुलिस ने पकड़ा, 43.500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, 3 गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | Aug 13, 2026 अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं तस्करी अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी मुकेश गोरा ने गुरुवार शाम 5 बजे जानकारी दी।पुलिस ने मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।