रायडीह: *दो वर्ष बाद भी अग्निकांड में मृत तीन मासूमों के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे आदिवासी परिवार।*
Raidih, Gumla | Jul 6, 2026 रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पंचायत अंतर्गत खिराखाइड़ गांव में मार्च 2024 में हुई हृदयविदारक अग्निकांड की घटना को दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक मृत तीन मासूम बच्चों के परिजनों को सरकारी मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी है।