बीते 10 अक्टूबर को अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित सनसिटी न्यूज़ बिहार के स्थापना दिवस समारोह में ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन के साथ नशामुक्ति को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अररिया के माननीय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने शिरकत कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सनसिटी न्यूज़ बिहार के संस्थापक अलाउद्दीन खान के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।
🙏 आइए, हम सब मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
📺 देखिए सांसद प्रदीप कुमार सिंह का यह खास संदेश, सिर्फ सनसिटी न्यूज़ बिहार पर।
#SunCityNewsBihar #PradeepKumarSingh #नशामुक्तिबिहार #नशामुक्तसमाज #ArariaNews #AlauddinKhan
Araria, Araria | Oct 16, 2026