भिंड नगर: जनता स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
भिण्ड में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना जनता स्कूल के पास करीब दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को कुचल दि